Homeमनोरंजनजेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ फाइनल में पहुंची

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ फाइनल में पहुंची

  • गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में चल रहे टूर्नामेंट में शनिवार को हुआ सेमीफाइनल मैच

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सीनियर वर्ग का सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इसमें हर्षित तोमर ने 32 गेंद में 104 रन की शतकीय पारी खेली। इसमें उन्होंने 8 चौके और 9 छक्के लगाए। वीर ने 58 और सूर्यांश ने 51 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हृदय ने तीन, अभिनव ने दो, हर्ष ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रा इंटरनेशनल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन ही बना सकी। टीम की ओर से समर ने 73, आर्यन ने 56, करन ने 53 रन बनाए। गेंदबाजी में सूर्यांश ने तीन, हर्षित ने दो, तला ने एक विकेट लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच हर्षित को चुना गया। उन्हे मुख्य अतिथि पूर्व यूपी क्रिकेटर शेखर कौशिक ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने रुद्रा इंटरनेशनल की टीम के खिलाड़ियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच रविवार को होगा। वहीं सोमवार को फाइनल मुकाबला होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के एमडी डा. आयुष सिंघल व रोशन सिंघल खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular