विश्वास राणा
नित्य संदेश, गजरौला। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में ’’संविधान गौरव दिवस-2026’’ के अवसर पर एक राष्ट्रीय संगौष्ठी का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तँवर ने भारतीय संविधान की ताकत एवं इसमें हर जाति, आयु, वर्ग, धर्म के लोगों के लिए निहित समान अधिकारो की ताकत बताते हुए उन्हें संविधान में निहित मौलिक अधिकारो के साथ-2 संवैधानिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलायी।
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के ए0पी0जे अब्दुल कलाम सभागार में संविधान गौरव दिवस-2026 के अवसर पर ’’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगौष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा श्री कंवर सिंह तँवर, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 पी0के0 डायसोरा, मंगलायतन विवि के कुलपति प्रो0 (डाॅ0) करूनेश सक्सेना, कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, प्रो0 (डाॅ0) मधु चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके संयुक्त रूप से किया।

अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि अमरोहा लोकसभा संासद श्री कंवर सिंह तँवर ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे शक्तिशाली संविधान है, जिसमें समाज के हर वर्ग, जाति, धर्म, लिंग, आयु, के लोगो को समानता एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जीने का अधिकार है, लेकिन हम सभी को विशेष रूप से देश के युवाओ को अपने कर्तव्यो को समझते हुए राष्ट्र निर्माण/ अखण्ड भारत निर्माण में जुटना होगा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो0 (डाॅ0) कृष्ण कान्त दवे, प्रो0 विष्णु शर्मा, प्रो0 वाइस चांसर मानस रंजन, डाॅ0 सुमन कुमारी, डाॅ0 कमोलिका, तनुश्री व्यास, साक्षी अवस्थी, प्रांशुल सेठी, मेरठ परिसर निदेशक डाॅ0 पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन लाॅ विभाग के प्रो0 (डाॅ0) राजवर्द्धन सिंह ने किया।


