Homeउत्तर प्रदेशमेरठनशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के तहत सुभारती विश्वविद्यालय में साइकिल रैली...

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के तहत सुभारती विश्वविद्यालय में साइकिल रैली का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ: स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान’ के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

साइकिल रैली में विश्वविद्यालय की एनएसएस की सभी इकाइयों के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने नशे से दूर रहने, शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने यह संदेश भी दिया कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और एक स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त युवा पीढ़ी ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस अवसर पर एनएसएस की विभिन्न इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी राम प्रकाश तिवारी, निशांत गौरव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. ललित कुमार एवं डॉ. कविता मलिक एवं डॉ. दीक्षांत भाटी उपस्थित रहे। एनएसएस के सहयोगी कर्मचारी दीपक सिंह एवं विवेक ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी इकाइयों के स्वयंसेवकों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ रैली में भाग लेकर अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि नशामुक्ति केवल व्यक्तिगत संकल्प नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। एनएसएस प्रकोष्ठ की यह पहल युवाओं में सामाजिक चेतना, स्वास्थ्य जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular