HomeTrendingजिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र मेरठ दक्षिण के सहारन पब्लिक स्कूल, बागपत रोड तथा कार्यालय खंड विकास अधिकारी मेरठ एवं विधानसभा क्षेत्र सिवालखास के प्राथमिक विद्यालय सिंघावली सहित कई बूथों पर पहुंचकर नए मतदाता बनाने, मतदाता सूची में त्रुटि संशोधन और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular