नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय योग संस्थान कंकरखेड़ा के सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज योग केंद्र का 30वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। सरस्वती वंदना पुष्पा गोदियाल, अर्चना रावत, पूर्णिमा मल्होत्रा व गीता ने की। अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान रविंद्र सिंह चौहान ने की। जिला मीडिया प्रभारी यशपाल जांगिड़ ने हास्य योग कराया। केंद्र की साधिकाओं ने योगाभ्यास आधारित संगीतमय नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। अपने उद्बोधन में रविंद्र सिंह चौहान ने कहा, निरंतर योगाभ्यास से असाध्य रोगों का निवारण होता है। उन्होंने आसन, प्राणायाम व शुद्धि क्रियाओं का महत्व बताया। मंच संचालन भी उन्होंने किया।
स्थापना दिवस पर केंद्र के शुरुआती दौर में योगदान देने वाले वरिष्ठ साधकों का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार, जिला प्रधान सुनील राघव, जिला मंत्री विपिन चौहान, जिला संगठन मंत्री ब्रजपाल, जयभगवान सिंघल, पुष्पा गोदियाल, अनीता दहिया, पूर्णिमा मल्होत्रा, संजूला राघव, डिंपल, सुमन चौहान, श्याम वर्मा, महेश अग्रवाल, रूपेश श्रीवास्तव, नरेश गोयल, नितिन गोयल आदि उपस्थित रहे।


