नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वैश्य समाज मेरठ महानगर के 33वें मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह में 500 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। समारोह बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, शास्त्रीनगर में हुआ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा, युवाओं को राष्ट्र निर्माण की कमान संभालनी होगी। वैश्य समाज को अपनी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक शक्ति पहचाननी होगी। बच्चों को रुचि के अनुसार राजनीति, प्रशासन, चिकित्सा, शिक्षा, व्यापार व सेना में आगे बढ़ाएं। बेटियों को उच्च शिक्षा, आत्मरक्षा व आत्मनिर्भरता के अवसर दें। समारोह में टॉपर छह छात्र-छात्राओं को 1100-1100 रुपये के चेक दिए गए। पांच विभूतियों इंजीनियर जेपी गर्ग, पवन मित्तल, ज्ञान प्रकाश गर्ग, डॉ. राकेश कुमार बंसल व मनोज कुमार वार्ष्णेय को ‘वैश्य शिरोमणि’ उपाधि से सम्मानित किया गया। ‘वैश्य एकता’ स्मारिका का विमोचन भी हुआ।
शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रामकुमार गुप्ता, कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र, राकेश गर्ग व नीरज मित्तल ने किया। अध्यक्षता सुशील कृष्ण गुप्ता ने की। संचालन अजय गुप्ता व महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता, देवेंद्र गोयल, प्रो. विकास गोयल, पंकज कुमार अग्रवाल समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।


