Homeसाहित्यअनसुनी पुकार — वर्षा प्रतीक व्यास (लघु-कथा)

अनसुनी पुकार — वर्षा प्रतीक व्यास (लघु-कथा)

अपनी शादी के बाद एक बहन अपने अकेले भाई के पास वाले घर में ही रहने आ गई। भाई भी अकेला ही था तो बहन ने भाई की जिम्मेदारी ले ली। भाई अपने घर में रहता लेकिन खाना-पानी बहन ही करती। पहले-पहले तो सब कुछ अच्छा चला लेकिन धीरे-धीरे भाई बोझ-सा लगने लगा। बहन अब काम तो करती पर वह प्रेम न रहा। भाई से बात भी कम ही करती। भाई भी अपना खाना-पानी करके अपने काम में ही लगा रहता। भाई अपनी ही उलझनों में रहता पर बहन उसके मन का हाल जानने की कोशिश भी नहीं करती। भाई कुछ मन की बात करने की कोशिश भी करता तो बहन टाल देती। एक दिन भाई अकेले में फूट-फूटकर रोया और रात को उसके दर्द भरे दिल ने जवाब दे दिया। अगले दिन बहन रो-रोकर अपने भाई का सिर अपनी गोद में रखकर बार-बार पूछ रही थी – “भाई बोलता क्यों नहीं? क्यों चुप है? तुझे क्या हुआ?” आस-पड़ोसी बहन की भाई के लिए परवाह देखकर मन ही मन उसकी तारीफ कर रहे थे। तभी बहन की छह साल की बेटी बोली – “मम्मी, मामा तो बोलना चाहते थे पर आप ही नहीं सुनते थे…….।”

लेखिका – वर्षा प्रतीक व्यास

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular