HomeEventsअवनीश काजला पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला

अवनीश काजला पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। काशी टोल प्लाजा पर एक नवंबर को हुए घटनाक्रम और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला के काफिले पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

अवनीश काजला ने बताया कि दिल्ली रैली में जाने के लिए टोल मैनेजर से पहले ही अनुमति ली गई थी, वाहनों के नंबर और लेन तक साझा किए गए थे। इसके बावजूद टोल पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार्यकर्ताओं को रोका, अभद्रता और धक्का-मुक्की की। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि जब अनुमति पहले से थी तो रोकने का क्या औचित्य था।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि टोल कर्मचारियों को माध्यम बनाकर मुकदमे दर्ज कर जनता की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस ने ऐलान किया कि दीपावली के बाद सड़क से न्यायालय तक इस मामले में आंदोलन होगा। विपक्षी दलों से बात कर रणनीति बनाई जाएगी और पुलिस की भूमिका पर जवाबदेही तय करने की मांग की जाएगी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments