
रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। डी एम पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रंगोलियों, दीपों एवं मनमोहक सजावट से सुसज्जित किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय के निदेशक रविंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, ज्ञान, सद्भाव एवं सकारात्मकता का प्रतीक है। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने सभी को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सम्पूर्ण विद्यालय परिसर उत्सव की उमंग और उल्लास से आलोकित हो उठा। और इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा l


