Homeनित्य संदेश समाचारनोएडा शाखा के साथ रेलिगेयर फिनवेस्ट की दोबारा शुरुआत का पहला चरण...

नोएडा शाखा के साथ रेलिगेयर फिनवेस्ट की दोबारा शुरुआत का पहला चरण पूरा

नित्य संदेश ब्यूरो

नोएडा। नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड ने गुरुवार को ग्राउंड फ्लोर, नोएडा बिजनेस सेंटर, ए-10बी, दीपक विहार कॉलोनी, खोड़ा, नोएडा में अपनी शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी के नौकरीपेशा लोगों, छोटे कारोबारियों और स्वरोजगार करने वाले ग्राहकों को प्रॉपर्टी के बदले लोन, यूज्ड कार लोन, कमर्शियल लोन और बिजनेस लोन देगी। क्रिफ की हाउ इंडिया लेंड्स रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 तक भारत का रिटेल क्रेडिट सालाना आधार पर 19.2प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 178.6 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ कार्तिक श्रीनिवासन ने कहा, “नोएडा शाखा के साथ हम अपनी दोबारा शुरुआत का पहला चरण पूरा कर रहे हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश के ऐसे तीन शहरों में शाखाएं खुली हैं, जो देश के सबसे गतिशील क्रेडिट बाजारों में से हैं। हर बाजार कई तरह के रिटेल लोन देने वाली एनबीएफसी के रूप में हमारी नपी-तुली वापसी को दिखाता है, जो लोगों, रिस्क अनुशासन और टेक्नोलॉजी पर टिकी है। हम अपनी कामयाबी को ग्रोथ के साथ-साथ उसकी क्वालिटी और मजबूती से भी मापेंगे। साथ ही यह भी देखेंगे कि हम उन ग्राहकों को कितनी अच्छी तरह सेवा दे पाते हैं, जिन तक बैंकिंग सुविधाएं कम पहुंचती हैं और जिनके लिए ही हमारी स्थापना हुई थी।”

आरएफएल का पहला चरण उत्तर प्रदेश में है, जो लगभग हर रिटेल क्रेडिट श्रेणी में तेज ग्रोथ का इंजन बनकर उभरा है। राष्ट्रीय स्तर पर ऑटो लोन पोर्टफोलियो 18प्रतिशत बढ़कर 9.9 लाख करोड़ रुपये हो गया, और सोल प्रोप्राइटर को दिए गए लोन 24.4प्रतिशत बढ़े।

आरएफएल की दोबारा शुरुआत तीन प्रतिबद्धताओं पर आधारित है: लोग, रिस्क फ्रेमवर्क और टेक्नोलॉजी। इसके साथ कंपनी अपनी शाखाओं के नेटवर्क पर भी भरोसा करती है, जिससे क्रेडिट ग्राहकों के करीब पहुंचता है। इसी हफ्ते लखनऊ और कानपुर में शाखाएं खुल चुकी हैं। अब नोएडा शाखा के उद्घाटन के साथ कई तरह के रिटेल लोन देने वाली कंपनी के रूप में आरएफएल की दोबारा शुरुआत का पहला चरण पूरा हो गया है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments