नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बाल दिवस के उपलक्ष्य में अमेरिकन किड्स साकेत में मैजिक शो का भव्य आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध जादूगर सुरेन्द्र पाल ने अपने जादुई करतब दिखाकर बच्चों को रोमांचित किया।
अमेरिकन किड्स के निदेशक कवि सौरभ जैन सुमन के दिशा निर्देशन में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल कॉर्डिनेटर प्रिया सैनी एवं ज़ैनब सैफी ने प्रोग्राम को लीड किया। वहीं टीचर्स क्रमशः शिवानी, जुनेरा, गुंजन, प्रियंका, पूजा आदि ने सहयोग दिया। जादूगर के अनेक प्रचलित कारनामों को देखकर बच्चों ने खूब तालियां बजाई। टोपी में से कबूतर निकलता देख बच्चे आनंदित हुए वहीं अपने शरीर में से अनेक नोट निकलते देख हतप्रभ रह गए।


