Homeमध्य प्रदेशइंदौरइंदौर के गौतमपुरा में दीपावली के दूसरे दिन सदियों पुरानी परंपरा 'हिंगोट...

इंदौर के गौतमपुरा में दीपावली के दूसरे दिन सदियों पुरानी परंपरा ‘हिंगोट युद्ध’ का आयोजन

सपना सी.पी. साहू

इंदौर के गौतमपुरा में दीपावली के दूसरे दिन (धोक पड़वा) सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पारंपरिक ‘हिंगोट युद्ध’ का आयोजन किया गया।

बरसों से चली आ रही इस अनूठी परंपरा में दो प्रमुख दल—’तुर्रा’ (गौतमपुरा के योद्धा) और ‘कलंगी’ (रुणजी गांव के योद्धा)—आमने-सामने होते हैं। युद्ध की शुरुआत से पहले दोनों दलों के प्रतिभागी एक-दूसरे से गले मिलकर आपसी भाईचारे के साथ खेल भावना का परिचय देते हैं। इसके बाद जलते हुए हिंगोट (हिंगोरिया फल के सख्त खोल में बारूद भरकर बनाए गए प्राकृतिक देसी राकेट) एक-दूसरे पर फेंके जाते हैं।

इस दौरान कई योद्धा और दर्शक घायल भी होते हैं, जिसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा मौके पर एम्बुलेंस, डॉक्टरों की टीम और सुरक्षा बल की पुख्ता व्यवस्था की जाती है।

हिंगोट युद्ध का ऐतिहासिक कारण

इस युद्ध को लेकर दो मुख्य ऐतिहासिक मान्यताएं प्रचलित हैं: मराठा काल और मुगलों का मुकाबला: स्थानीय इतिहासकारों और मान्यताओं के अनुसार, मध्यकाल (17वीं-18वीं शताब्दी) में जब यह क्षेत्र मराठा साम्राज्य के अधीन था, तब मुगलों के आक्रमण और घुसपैठ को रोकने के लिए तैनात सिपाही हिंगोट के गोलों का उपयोग करते थे। वे हिंगोरिया फल के खोल में बारूद भरकर दुश्मनों पर फेंकते थे। इस तरह के गुरिल्ला युद्ध (छापामार नीति) से मुगलों को खदेड़ा जाता था। बाद में इसे शौर्य, स्वाभिमान और आत्मरक्षा की याद के रूप में एक पारंपरिक खेल का रूप दे दिया गया।

रियासतकालीन रक्षा परंपरा: गौतमपुरा की सीमा रक्षा के लिए रियासतकाल में तैनात सैनिक अपने सैन्य अभ्यास (मॉक ड्रिल) के लिए बारूद भरे हिंगोट का इस्तेमाल करते थे। समय के साथ यह अभ्यास स्थानीय संस्कृति का अटूट हिस्सा बन गया और हर साल दीपावली के अगले दिन शौर्य प्रदर्शन के रूप में खेला जाने लगा।

फोटो जर्नलिस्ट नवीन मौर्य

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments