नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एमआईईटी ग्रुप ऑफ स्कूल्स में शुक्रवार को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मवाना रोड शाखा में जागृति विहार, पल्लवपुरम और शास्त्री नगर शाखाओं के किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों ने एकत्र होकर उत्सव में भाग लिया।
बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों और आकर्षक स्टॉल्स का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में टैटू मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कलरिंग, बॉल गेम्स, बॉलिंग, कलर लाइन चैलेंज और बैलेंसिंग गेम्स ने बच्चों का खूब मनोरंजन किया। डांस फ्लोर पर बच्चों ने जमकर मस्ती की। वहीं, कार्टून कैरेक्टर मैस्कॉट्स, मैजिक शो, मिकी माउस स्विंग, कैंडी फ्लॉस और पॉपकॉर्न के स्टॉल्स विशेष आकर्षण रहे।
स्कूल मैनेजर बरखा अग्रवाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन, रचनात्मकता अवसर प्रदान करना है। ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, मैनेजर बरखा अग्रवाल, मवाना रोड की प्रधानाचार्य रूपाली सहगल, जागृति विहार की प्रधानाचार्य डॉ. सिल्की वर्मा और पल्लवपुरम शाखा के प्रधानाचार्य नवनीत चड्ढा ने शुभकामनाएं दीं।


