Homeअपराधऑपरेशन सेफ्टी में 16 बसों के चालान, अवैध ई-रिक्शा-टेंपो स्टैंड पर भी...

ऑपरेशन सेफ्टी में 16 बसों के चालान, अवैध ई-रिक्शा-टेंपो स्टैंड पर भी चला अभियान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के तहत दो दिवसीय विशेष अभियान ऑपरेशन सेफ्टी शुरू हुआ। अभियान 26 से 27 नवंबर तक चलेगा।

गुरुवार को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अम्ब्रीश कुमार के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुधांशु रंजन, विंध्याचल गुप्ता और यात्रीकर अधिकारी नीलम सिंह ने लंबी दूरी की स्लीपर व डबल डेकर बसों की जांच की।

गंगा एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर संचालित बसों में सुरक्षा मानकों की जांच में नियम उल्लंघन पर 16 बसों के चालान किए गए। अन्य मदों में 35 वाहनों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई हुई।

वहीं, पुलिस अधीक्षक यातायात के साथ समन्वय कर यातायात पुलिस के सहयोग से शहर के प्रमुख चौराहों पर भी अभियान चला। इसमें अवैध ई-रिक्शा, टेंपो और अवैध ई-रिक्शा-टेंपो स्टैंड के विरुद्ध कार्रवाई की गई।विभाग ने कहा, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular