
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर क्रिकेटरों ने मैदान में दीपक और मोमबत्ती जलाकर सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर काफी संख्या में खिलाड़ी व अन्य सदस्य मौजूद रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को बिना पटाखे के दीपावली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शांति और प्यार के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर पार्थ, रोनित, आदित्य, रजनी, रोहित, उमंग, अवि आदि लोग मौजूद रहे।


