HomeUncategorizedदीपावली पर नहीं होगी बिजली कटौती, एमडी ने किया निरीक्षण

दीपावली पर नहीं होगी बिजली कटौती, एमडी ने किया निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। पश्चिमांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बुधवार सुबह ऊर्जा भवन स्थित 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को अलर्ट किया।

एमडी ने कहा कि मेरठ समेत सभी 14 जनपदों के कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे। कहीं भी ब्रेकडाउन होने पर मरम्मत गैंग तुरंत मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करेगी। इसके लिए पहले से ट्रॉली ट्रांसफार्मर और संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अवर अभियंता और एसडीओ अपने बिजलीघर पर मौजूद रहकर निगरानी करेंगे। हेल्पलाइन नंबर 18004101912 पर आने वाली हर शिकायत का समय से निस्तारण होगा। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments