HomeUncategorizedबी.एस.के. मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दिवाली पर्व

बी.एस.के. मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दिवाली पर्व

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आज बी.एस.के. मॉडल स्कूल में दिवाली सेलिब्रेशन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर कैंडल और दिये सजाए तथा विद्यालय प्रांगण में रंग-बिरंगी और आकर्षक रंगोली बनाई। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि, “यह कार्यक्रम सभी शिक्षकों व बच्चों के सहयोग से सफल रहा। बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम देखकर बहुत खुशी हुई। मैं सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।”

उन्होंने बच्चों को पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षित दिवाली मनाने का संदेश भी दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments