HomeUncategorizedश्रीराम भक्त सम्मान से अलंकृत हुए रामलीला कमेटी के पदाधिकारी

श्रीराम भक्त सम्मान से अलंकृत हुए रामलीला कमेटी के पदाधिकारी

मयंक अग्रवाल

नित्य संदेश, मेरठ। श्री श्याम परिवार शास्त्री नगर द्वारा श्री राधा गोविन्द मण्डप में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर (पंजीकृत) के वरिष्ठ पदाधिकारियों को श्रीराम भक्त सम्मान से अलंकृत किया गया। मुख्य अतिथि मेयर हरिकान्त अहलूवालिया रहे। मंच संचालन हास्य-व्यंग्य कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता ने किया।

मुख्य संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि श्री रामलीला महोत्सव-2026 को सफल, सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने में कमेटी के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य संयोजक राकेश गर्ग, अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल, मुख्य समन्वयक रोहताश कुमार प्रजापति और वरिष्ठ संरक्षक डॉ. आलोक गुप्ता को पगड़ी, शाल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महिला मण्डल ने मुख्य अतिथि का नारियल भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शांति स्वरूप गुप्ता, नरेश चन्द्र शर्मा, मयंक अग्रवाल, अर्पण गर्ग, संजीव कुमार गुप्ता, अंकित अरोड़ा, संयम सिंघल, संजीव अग्रवाल, मनोज कुमार गर्ग, संदीप चौहान, विक्रम सिंह सोलंकी, पंकज कुमार वैश्य, डॉ. शैली गुप्ता, सुष्मिता गुप्ता, साधना राजपूत, जाग्रति वोहरा और डॉ. निधि सिंह आदि का योगदान रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular