नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। संविधान दिवस पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया और मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान का सम्मान करे, देश की एकता और अखंडता बनाए रखे तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे। उन्होंने संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रस्तावना का सामूहिक पाठन किया गया। इसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


