
अरूण कुमार जैन
नित्य संदेश, इंदौर। प्रसिद्ध न्यूमेरोलॉजी विशेषज्ञ और हीलर अपूर्वा जैन का आज नरसिंह वाटिका, एरोड्रम रोड़ पर सुप्रसिद्ध अनुष्ठान आराधिका श्रमण संघीय साध्वी डॉक्टर कुमुदलता, महासती डॉक्टर महाप्रज्ञा, वास्तु शिल्पी डॉक्टर पद्मकीर्ति एवं महासती राजकीर्ति के सान्निध्य में अपूर्वा जैन का उनकी समाज के हित में कि जा रही विशिष्ट सेवाओं के लिए विशेष सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उनका सम्मान करते हुए प्रेस्टीज समूह के डेविश जैन, बीसीएम समूह के अरुण मेहता, उद्योगपति रवि बाफना, शिक्षाविद अचल चौधरी, जैन सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनेश्वर जैन और प्रसिद्ध साहित्यकार अरुण कुमार जैन उपस्थित रहे।
अपूर्वा जैन के द्वारा समाज और लोक हित में निरंतर आठ वर्षों से किए जा रहे सत् प्रयासों द्वारा कई गंभीर रोग पीड़ितों और दुखी व्यक्तियों का रोग निदान, बिना गोली या दवाई के किया गया है और उपार्जित राशि से हर माह कई गरीब बच्चों की पढ़ाई और बीमारी का खर्च वहन किया जाता है।कई साधु, साध्वियों जो कि दवाई नहीं लेते हैं उनको बिना दवाई मंत्रों द्वारा भक्तामर हीलिंग के माध्यम से शारीरिक कष्टों से मुक्ति हेतु प्रशिक्षित किया जाकर और दूसरों को इसके माध्यम से ठीक किए जाने हेतु अभिप्रेरित किया गया है।
इस हेतु अपूर्वा जैन का उत्तरीय ,हार और साफा पहनाकर स्वागत और सम्मान ,कुमुद दरबार में किया गया।इस अवसर पर रमेश भंडारी, अशोक मांडलिक , अभय पोखरना ,हेमंत वोरा, गजेंद्र बोडाना आदि समाज सेवी भी उपस्थित रहे ।
साध्वी कुमुदलता ने देश,प्रदेश, शहर और प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण और विश्व शांति हेतु महाप्रभावक मंगल पाठ दिया और कर्म मार्ग को पुष्ट करने हेतु धर्म मार्ग का अनुसरण करने की बात कही और विश्व कल्याण हेतु सदैव तत्पर रहने तथा मानव के साथ जीव मात्र की रक्षा,अहिंसा और प्रकृति को सुरक्षित रखने हेतु सभी को प्रेरित किया।
अंत में, आयोजन गौतम प्रसादी के साथ संपन्न हुआ।


