नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। इंदिरा गांधी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में इंदिरा चौक स्थित प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। नेतृत्व महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
रंजन शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक रहा। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति को प्रोत्साहन और देश की एकता के लिए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनका नारा ‘गरीबी हटाओ’ आज भी प्रेरित करता है।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, चौधरी यशपाल सिंह, महेंद्र गुर्जर, राकेश मिश्रा, सलीम खान, सलीमुद्दीन शाह, निसार अब्बासी, दीपक शर्मा, तेजपाल डाबका, विनोद शर्मा, रीना शर्मा, फिरोज रिजवी, फुरकान अंसारी, गफ्फार मलिक, राकेश शर्मा, मतीन अंसारी, पीयूष रस्तोगी, केडी शर्मा, तेजेंद्र उपाध्याय सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


