Homeउत्तर प्रदेशमेरठएडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर की अध्यक्षता में आज कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों एवं अपराध नियंत्रण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

एडीजी ने बताया कि बैठक मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आयोजित की गई, जिसमें कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों, चुनाव संबंधी तैयारियों, आईजीआरएस एवं विभिन्न अपराध नियंत्रण अभियानों के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस समीक्षा बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ एवं सहारनपुर परिक्षेत्र सहित जोन के सभी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, एलआईयू, अग्निशमन विभाग के अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी सम्मिलित हुए।

बैठक में प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा –

1. आगामी त्योहारों एवं चुनाव की तैयारियां: आगामी त्योहारों, मेलों तथा गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के निर्देश दिये गये। मेला स्थलों, प्रमुख घाटों, स्नान स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, गोताखोरों एवं जल पुलिस की तैनाती तथा सीसीटीवी एवं ड्रोन से सतत निगरानी के निर्देश दिये गये। साथ ही चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने को कहा गया।

2. नियुक्ति पत्र वितरण एवं आईजीआरएस: दिनांक 06 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

3. NBW एवं इनामी अपराधियों पर अभियान: गैर-जमानती वारंट (NBW) के निष्पादन एवं इनामी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये।

अंत में एडीजी महोदय ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, अपराधों की रोकथाम और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments