Homeएजुकेशनएनसीसी इकाई ने मनाया संविधान दिवस, कैडेट्स ने ली संविधान संरक्षण की...

एनसीसी इकाई ने मनाया संविधान दिवस, कैडेट्स ने ली संविधान संरक्षण की शपथ

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम की एनसीसी इकाई द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

आयोजन 22 यूपी गर्ल्स बटालियन मेरठ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर तथा प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह के संरक्षण एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन (प्रो.) लता कुमार के नेतृत्व में हुआ।सर्वप्रथम कैडेट्स ने संविधान संरक्षण की शपथ ली। एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने शपथ दिलाई और दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया था।

संविधान की प्रस्तावना हमें याद दिलाती है कि असली लोकतंत्र कानून की किताब से नहीं, बल्कि नागरिकों की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा से जीवित रहता है।प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सभी कैडेट्स और एनसीसी इकाई को संविधान दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर कैडेट वर्णिका, खुशी, रमा और चांदनी ने राष्ट्रीय एकता का संकल्प लेते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में 50 कैडेट्स ने सहभागिता की।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular