HomeUncategorizedएस.वी. पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर चाचा नेहरू को नमन

एस.वी. पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर चाचा नेहरू को नमन

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। बाल दिवस के पावन अवसर पर एस.वी. पब्लिक स्कूल, गेसूपुर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय ‘चाचा नेहरू’ पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया गया।

स्कूल के प्रबंधक श्री चंद्रपाल सिंह व प्रधानाचार्य रन कुमार ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे केवल परिवार की खुशियाँ ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की सबसे अनमोल संपत्ति और सुनहरे भविष्य की आधारशिला हैं। उनकी मासूम मुस्कान में आशाएँ, आँखों में सपने और प्रतिभा में देश की प्रगति छिपी होती है।

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों को राष्ट्र का भविष्य मानते थे। उन्हीं के विचारों से प्रेरणा लेते हुए हमारा दायित्व है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छे संस्कार, समान अवसर और अपनी प्रतिभा निखारने का वातावरण प्रदान करें। विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षित बच्चे तैयार करना नहीं, बल्कि संस्कारवान, अनुशासित, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस अवसर पर हेमराज प्रिंस, सोनू उपप्रधानाचार्य, राजीव कुमार, मनीष कुमार, गीता मैडम, ललिता, अंजलि, चंचल, एरिस, मोनिका, निक्की, पूजा, तनु आदि मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular