HomeUncategorizedमेरठ के इंजीनियर आलोक कुमार गौतम बने यूपी रैकेट बॉल एसोसिएशन के...

मेरठ के इंजीनियर आलोक कुमार गौतम बने यूपी रैकेट बॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

नित्य संदेश ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रैकेट बॉल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक होटल ग्रैंड अवध, लखनऊ में भव्य रूप से संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के चेयरमैन एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश में रैकेट बॉल खेल के विस्तार, खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में एसोसिएशन की ओर से मेरठ के इंजीनियर आलोक कुमार गौतम को उत्तर प्रदेश रैकेट बॉल एसोसिएशन का वाइस प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष) नियुक्त किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

आलोक कुमार गौतम के मनोनयन पर मेरठ जनपद के राजनीतिक व खेल जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरवीर पाल एवं जिला प्रभारी भारत भूषण गुप्ता ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष इंजीनियर आलोक कुमार गौतम ने शीर्ष नेतृत्व और एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश में रैकेट बॉल खेल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular