HomeUncategorizedकेवी पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में रामायण के प्रेरणादायक प्रसंगों...

केवी पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में रामायण के प्रेरणादायक प्रसंगों का मंचन

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। केवी पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रामायण के विभिन्न पात्रों का जीवंत चित्रण एवं उनके माध्यम से जीवन की महत्वपूर्ण सीख प्रस्तुत करना रहा।

विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी एवं रावण सहित रामायण के विभिन्न पात्रों की वेशभूषा धारण कर उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने रामायण के प्रसंगों के माध्यम से सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग, आज्ञाकारिता, भाईचारे, मित्रता एवं बुराई पर अच्छाई की विजय जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को समझाया।

विद्यार्थियों ने बताया कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, वहीं हनुमान जी का चरित्र निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव का संदेश देता है। रावण का प्रसंग हमें अहंकार और अधर्म के दुष्परिणामों से सीख लेने की प्रेरणा देता है।

विद्यालय के निदेशक इंजी. असीम गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों को समझने का भी माध्यम हैं। रामायण की शिक्षाएं आज भी हमारे जीवन में उतनी ही प्रासंगिक हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनय गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सांस्कृतिक जागरूकता एवं अच्छे संस्कारों का विकास करते हैं।

कार्यक्रम का समापन सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देने तथा प्रेम, सद्भाव, खुशहाली और सकारात्मकता का संदेश देने के साथ हुआ।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments