HomeUncategorizedछठ पूजा को लेकर डीएम-एसएसपी ने गंगोल तीर्थ का किया निरीक्षण

छठ पूजा को लेकर डीएम-एसएसपी ने गंगोल तीर्थ का किया निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत बुधवार को जिलाधिकारी मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना परतापुर क्षेत्र के ग्राम गंगोल तीर्थ में स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पूजा स्थल, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, घाटों पर सुरक्षा प्रबंध, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया गया। अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, प्रभावी भीड़ प्रबंधन व आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments