HomeUncategorizedमंगल कलश स्थापना समारोह में जुटे सकल जैन समाज के श्रद्धालु

मंगल कलश स्थापना समारोह में जुटे सकल जैन समाज के श्रद्धालु

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सदर तिलक पार्क स्थित ऋषभ एकेडमी के सचिव डॉ. संजय जैन के आवास पर मंगल कलश स्थापना समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह परम पूज्य जैनाचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद से हुआ।

इस मौके पर सकल जैन समाज के श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में जुटे। श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। डॉ. संजय जैन के परिवार में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण रहा। अपने प्रवचन में गुरुदेव ने कहा कि जब भक्तों में संस्कारों का जागरण हो जाता है, तो एक व्यक्ति ही नहीं, संपूर्ण परिवार और समाज संस्कारवान हो जाता है। डॉ. संजय जैन ने भक्ति के साथ गुरु के प्रति समर्पण का अद्भुत संगम स्थापित किया है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular