HomeUncategorizedसोमेंद्र तोमर ने किया मेगा भूतपूर्व सैनिक रैली स्थल का निरीक्षण, तैयारियों...

सोमेंद्र तोमर ने किया मेगा भूतपूर्व सैनिक रैली स्थल का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आगामी 14 नवंबर 2026 को कुलवंत सिंह स्टेडियम, मेरठ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाली मेगा भूतपूर्व सैनिक रैली की तैयारियों के दृष्टिगत आज प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने रैली स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं, मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यह रैली देश की रक्षा एवं सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी पूर्व सैनिकों एवं अतिथियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जाएं।

इस दौरान मेजर जनरल सुमित राणा, कमांडर (से०नि०) उमा महेश्वर, कर्नल (से०नि०) अमित, कर्नल अनुज अन्तल, ब्रिगेडियर एस०के० सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments