
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रविवार, दिनांक 31/10/2026 को के.वी. पब्लिक स्कूल, किला, मेरठ में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कबड्डी, एथलेटिक्स, रस्साकसी जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें लगभग 500 से 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कोच श्री अरुण सैनी व श्री मोहित सिंह जी ने बताया कि हमारे विद्यालय मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल, गढ़ रोड, मऊखास, मेरठ ने शानदार प्रदर्शन किया है।
परिणाम इस प्रकार रहे –
1. अंडर-13 कबड्डी (बॉयज वर्ग) – प्रथम स्थान
युवराज तोमर, हर्ष चौधरी, तनिष्क तोमर, फराज खान, सूरज पुंडीर, अरमान मलिक, आशीष वर्मा
2. अंडर-13 रस्साकसी (बॉयज वर्ग) – प्रथम स्थान
वंश शर्मा, नैतिक शर्मा, मानव तोमर, अश्वेंद्र पाल, अंशुमन, संभव तोमर, आरव पाल, रूद्र काजला, वासु, आदित्या, अभय
3. अंडर-16 रस्साकसी (गर्ल्स वर्ग) – प्रथम स्थान
कनक तोमर, तपस्या खटाना, अंशिका शर्मा, माही तोमर, काजल शर्मा, आदर्शि तोमर, तन्वी, कनक
4. अंडर-16 रस्साकसी (बॉयज वर्ग) – द्वितीय स्थान
जावेद, सोहेल, अब्दुल, कुबेर, कार्तिक, अक्षदीप, सुहैल, प्रशांत, मानेंद्र पाल
एथलेटिक्स में –
- 800 मीटर दौड़ में आमिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- 200 मीटर दौड़ में रिहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्री तरुण तोमर जी व डॉ कन्नूप्रिया जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और अनुशासन से ही यह सफलता मिली है। इस मौके कॉर्डिनेटर आरती चौधरी ज्योति शर्मा जी रहे। बच्चों की जीत से अभिभावकों में खुशी का माहौल है।


