नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। लेखक डॉ. इंची लोनियल (पीटी) की तीन पुस्तकों का विमोचन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षमताओं वाले बच्चों और युवाओं की कहानियों को सम्मान दिया गया।
विमोचित पुस्तकों में लिटिल लाइव्स, माइटी मिरेकल्स, लाइट बियॉन्ड द बबल और अमाया एंड हर सीक्रेट स्क्वॉड शामिल हैं। पुस्तकों का प्रकाशन लिटरेरी लाउंज ने किया है, जबकि चित्रांकन 3एम डिजाइन ने किया है।
विमोचन कार्यक्रम में अशोक ओगरा (सलाहकार, अपीजय इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, द्वारका), डॉ. केजी सुरेश (निदेशक, इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली), सजल मुखर्जी (निदेशक, अपीजय इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली), वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज एंकर सुमित अवस्थी और वी-केयर फिल्म फेस्टिवल के निदेशक सतीश कपूर मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ये पुस्तकें बच्चों को अलग क्षमता को समझने और स्वीकार करने की प्रेरणा देंगी।


