
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। दीपावली का त्योहार खुशियों, प्रकाश और उत्साह के साथ मनाएँ, लेकिन स्वास्थ्य एवं पर्यावरण का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।दीपावली पर कुछ आवश्यक सावधानियाँ अपनाएँ—
1. पटाखों से बचें! पटाखों का प्रयोग न करें। ध्वनि एवं वायु प्रदूषण कम करने में अपना सहयोग दें।
2. मिठाइयों का सेवन सीमित करें! बाजार की बनी मिठाइयों का कम से कम सेवन करें। स्वास्थ्यवर्धक विकल्प अपनाएँ।
3. वाहनों का प्रयोग कम करें! त्योहार के दौरान अनावश्यक रूप से वाहन लेकर बाजार न जाएँ।
4. प्रदूषण कम करें! स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।
5. प्राथमिक उपचार की तैयारी रखें! घर में स्वच्छ पानी तथा प्राथमिक उपचार की आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखें।
दीपावली पर विशेष सावधानी एवं स्वास्थ्य संदेश
जले हुए अंग को तुरंत साफ, ठंडे बहते पानी के नीचे लगभग 30 मिनट तक रखें।- यदि बहता पानी उपलब्ध न हो, तो साफ ठंडे पानी में अंग को डुबोकर रखें।- पानी गर्म होने पर उसे बदलते रहें।- जले हुए स्थान पर सीधे बर्फ न लगाएँ।- टूथपेस्ट, घी, तेल या अन्य घरेलू पदार्थ न लगाएँ।- गंभीर जलन, बड़े घाव, चेहरे या आँखों के आसपास जलने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें।?
सुरक्षित दीपावली • स्वस्थ दीपावली • प्रदूषण मुक्त दीपावली ?आपकी सावधानी, सबकी सुरक्षा!
प्रो. (डॉ ) अनिल नौसरान
Cyclomed Fit IndiaTwo Wheels • One Mission • A Healthy World


