रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के द्वारिका फार्म हाउस पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडप के कर्मचारियों व मीडिया कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी केपी चौधरी ने कहा कि दीपावली आपसी भाईचारा कायम करती है। इस पर्व पर हिंदू धर्म के लोग मुस्लिम समाज के लोगों को मिठाई देकर भाईचारा मजबूत करते हैं। विशिष्ट अतिथि रणवीर सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दोनों समाजों को सही संदेश मिलता है। दीपावली और ईद सभी को आपसी भाईचारे से मनानी चाहिए, तभी देश आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपज पत्रकार संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी ने की, जबकि संचालन रवि गौतम ने किया।
इस अवसर पर साहूकार निगम, पवन कुमार, राहुल चौधरी, समर, आशु सैफी, राजीव शर्मा, मुनेंद्र त्यागी, खजूरी, रालोद नेता बिजेंद्र भाटी, नरेश गुर्जर, मनोज प्रजापति, प्रमोद त्यागी, बिशनपाल सिंह, नीरज प्रजापति आदि मौजूद रहे। मंडप प्रबंधक मनीष त्यागी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।


