नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिलाधिकारी मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने थाना सरधना क्षेत्र के कस्बा सरधना स्थित चर्च में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चर्च परिसर एवं मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। डीएम एवं एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, भीड़ प्रबंधन, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मेले के दौरान सतर्क दृष्टि रखने, संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए भी कहा गया। मेले को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।


