राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। आज प्राचीन बड़ा शिव मंदिर, ब्रह्मपुरी में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित कर विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई।कार्यक्रम के अंतर्गत गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग एवं अन्नकूट के पश्चात भोग आरती संपन्न हुई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में हर्षकांत शर्मा, मानवी, अनुपम, विनायक, सोनाक्षी, अंकित, सुप्रिया, अंकुर, देव, विशु, प्रियंका, विपिन माहेश्वरी, शिव कुमार माहेश्वरी, विनीत गांधी राकेश गौड़ सहित अन्य सभी सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।


