Homeउत्तर प्रदेशमेरठफायरिंग के आरोपी शादाब गिरफ्तार, भागने की कोशिश में घायल, तमंचा बरामद

फायरिंग के आरोपी शादाब गिरफ्तार, भागने की कोशिश में घायल, तमंचा बरामद

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में वांछित शातिर अभियुक्त शादाब पुत्र जब्बार निवासी शालीमार गार्डन को गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को वादी भूरा पुत्र पप्पू सिराजुद्दीन निवासी इत्तेफाक नगर ने तहरीर दी थी कि शादाब ने घर के बाहर मोटरसाइकिल से आकर गाली-गलौज करते हुए फायर किया था। वादी बाल-बाल बच गया था। इस संबंध में थाना लिसाड़ी गेट पर मु0अ0सं0 685/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गड्ढे वाली मस्जिद क्षेत्र से गिरफ्तार किया। निशानदेही पर अंजुम पैलेस टंकी के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

बरामदगी के दौरान अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा से भागने के प्रयास में दीवार से कूदते समय फिसलकर गिर गया और घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल पकड़कर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25/27(1) आयुध अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व एनडीपीएस सहित 7 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments