Homeमध्य प्रदेशइंदौरइंदौर में नवीन श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ‘श्रम संवाद’ कार्यक्रम...

इंदौर में नवीन श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ‘श्रम संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के समन्वय से नवीन श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से आज प्रीतमलाल दुआ सभागृह, इंदौर में इंदौर एवं धार जिला स्तरीय ‘श्रम संवाद’ क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्रमायुक्त, मध्यप्रदेश शासन श्रीमती शीतला पटले (आई.ए.एस.), एस आर दत्ता, संचालक , श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय, संजय तिवारी, अवर सचिव श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय, श्री प्रकाश जैन, प्रेसिडेंट एसोसिएशन आफ इण्डस्ट्रीज मध्यप्रदेश एवं गौतम कोठारी , प्रेसिडेंट पीथमपुर औद्योगिक संगठन, साकेत पांडे,उप संचालक DGOSH, PMU श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय, श्री आशीष पालीवाल उप श्रमायुक्त एवं श्रीमती मेघना भट्ट , उप श्रमायुक्त, श्रीमती रजनी मालवीय, उप श्रमायुक्त द्वारा उद्बोधन दिया गया। वक्ताओं ने नवीन श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए उपस्थित नियोजकों एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों को इनके अनुपालन के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर न्यूनतम वेतन, वेतन भुगतान, सामाजिक सुरक्षा, EPF, ESIC, औद्योगिक संबंध, कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य तथा नियोजकों के वैधानिक दायित्वों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में इंदौर एवं धार जिले के औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ता आदि सम्मिलित रहे।
अंत में श्रीमती मेघना भट्ट उप श्रमायुक्त एवं श्री गौतम कोठारी ,प्रेसिडेंट पीथमपुर औद्योगिक संगठन द्वारा आभार व्यक्त्त किया गया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments