HomeUncategorizedमवाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फायरिंग के 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मवाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फायरिंग के 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मवाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घटना में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 2 अवैध तमंचे .315 बोर व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

8/9 नवंबर 2026 की रात ग्राम किशनपुर बिराना निवासी बाबूराम पर अभियुक्तों ने फायरिंग की थी। इस मामले में विकास कुमार की तहरीर पर थाना मवाना में मुकदमा संख्या 387/26 धारा 109(1)/351 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। एसएसपी मेरठ के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी ग्रामीण के निर्देशन व सीओ मवाना के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 नवंबर 2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. रोहित उर्फ बिरजू पुत्र ओमपाल, निवासी किशनपुर बिराना, उम्र 34 वर्ष
  2. हर्ष उर्फ तन्नू पुत्र सुरेश, निवासी किशनपुर बिराना, उम्र 22 वर्ष

पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular