नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के वार्षिक सांस्कृतिक समारोह स्टिमुलस-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया।
समारोह एमबीबीएस बैच 2023 द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साह व रचनात्मकता से आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर.सी. गुप्ता, उपप्रधानाचार्य ज्ञानेश्वर टोंक, कल्चरल सोसाइटी की अध्यक्ष आभा गुप्ता, धीरज बालियान, श्वेता शर्मा, अनुज त्यागी, अलका श्रीवास्तव, अंतिमा गुप्ता, अंशु सिंह सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। पद्मश्री ऊषा शर्मा, कीर्ति दुबे और हरिवंश चोपड़ा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कल्चरल सोसाइटी 2023 बैच के सचिव शिवम जायसवाल और कोषाध्यक्ष शमाद अली खान हैं।


