HomeUncategorizedमेरठ में भी पहुंची सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’, पाठकों में दिखा...

मेरठ में भी पहुंची सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’, पाठकों में दिखा खास क्रेज

डॉक्टर रविन्द्र राणा

नित्य संदेश, मेरठ। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की चर्चित किताब ‘Belonging’ अब मेरठ के पाठकों के लिए भी उपलब्ध हो गई है। शहर के निबंस बुक आउटलेट पर शुक्रवार से इसकी बिक्री शुरू होते ही किताब को लेकर पाठकों में खास उत्सुकता देखने को मिली।

बुक आउटलेट पर पहुंच रहे पाठक किताब को हाथ में लेकर उसके पन्ने पलटते, उसके बारे में जानकारी लेते और खरीदते नजर आए। कई पाठकों का कहना है कि वह गांधी परिवार के सियासी सफर और सोनिया गांधी के निजी अनुभवों को उनकी ही जुबानी जानना चाहते हैं।

‘Belonging’ को गांधी परिवार से जुड़े राजनीतिक प्रसंगों, निजी अनुभवों और देश की सियासत के कई अनकहे पहलुओं से जोड़कर देखा जा रहा है। यही वजह है कि भारतीय राजनीति, कांग्रेस के इतिहास और गांधी परिवार की भूमिका में रुचि रखने वाले पाठकों के बीच यह किताब चर्चा का विषय बनी हुई है।

खास बात यह है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो रही है। ऐसे समय में सोनिया गांधी की किताब का मेरठ जैसे शहर में पहुंचना राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है।

बुक आउटलेट के संचालकों के मुताबिक, पहले ही दिन किताब को लेकर अच्छी पूछताछ हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की राजनीति और कांग्रेस की भूमिका को लेकर चर्चा बढ़ने के साथ ही ‘Belonging’ की मांग और बढ़ सकती है।

अब सवाल यही है कि क्या ‘Belonging’ कांग्रेस और गांधी परिवार के सियासी सफर को समझने के लिए एक अहम किताब साबित होगी?

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular