नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित मेरठ भ्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति ने सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों के साथ डी-ब्रीफिंग की।डी-ब्रीफिंग में मेरठ के साथ ही अन्य जनपदों से सुरक्षा ड्यूटी में आए राजपत्रित पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ड्यूटी संबंधी दायित्वों और आपसी समन्वय की समीक्षा की गई। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


