Homeअपराधविधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मेरठ में 20 निरीक्षक-उपनिरीक्षक बदले

विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मेरठ में 20 निरीक्षक-उपनिरीक्षक बदले

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए 20 निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा, निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक थाना सरधना, निरीक्षक विनोद कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना देहलीगेट, निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना कंकरखेड़ा, निरीक्षक नजीर अली को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना और निरीक्षक महेन्द्र पाल को प्रभारी निरीक्षक थाना परतापुर बनाया गया है।

वहीं निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, निरीक्षक सुमन कुमार सिंह, निरीक्षक हरिओम सिंह और निरीक्षक अजय पंवार को पुलिस लाइन भेजा गया है।उपनिरीक्षक अजय अवाना को थानाध्यक्ष थाना ब्रह्मपुरी, राजेश काम्बोज को प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ, कर्मवीर सिंह को थानाध्यक्ष थाना फलावदा, गौरव सिंह को थानाध्यक्ष थाना इंचौली, राहुल कुमार को प्रभारी आईजीआरएस शाखा, मानवेन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष थाना लालकुर्ती, विजय कुमार को थानाध्यक्ष थाना सदर बाजार, रामप्रकाश को प्रभारी कचहरी सुरक्षा, लोकेश प्रताप को थाना रोहटा और अजय यादव को थाना जानी भेजा गया है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular