नित्य संदेश ब्यूरो
नई दिल्ली। पिछले कुछ वर्षों में, व्हाट्सऐप भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। यह परिवार और दोस्तों के करीब रहने, व्यवसायों से बातचीत करने, सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने और मेट्रो टिकट से लेकर बीमा तक सब कुछ खरीदने का सबसे आसान तरीका है – और यह सब बिना ऐप से बाहर निकले किया जा सकता है। आज जब उपभोक्ता कम्युनिकेशन के लिए व्हाट्सऐप को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, ऐसे में व्यवसाय भी अपने ग्राहकों से जुड़ने के लिए इस प्लेटफॉर्म का रुख कर रहे हैं।
इस लॉन्च पर बात करते करते हुए, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के चीफ एंटरप्राइज बिजनेस ऑफिसर, एम. पी. सुनील कुमार ने कहा आने वाले समय में ग्राहक के साथ जुड़ाव, कम्युनिकेशन, इंटेलिजेंट और एआई पर निर्भर करेगा। आज के ग्राहक उम्मीद करते हैं कि व्यवसाय उन चैनलों पर उपलब्ध हों जिनका इस्तेमाल वे पहले से कर रहे हैं। यही कारण है कि व्हाट्सऐप इस सफर का अहम हिस्सा बन गया है। वी बिजनेस में हम सुनिश्चित करते हैं कि व्यवसाय केवल व्हाट्सऐप पर मौजूदगी से आगे बढ़कर ग्राहकों को बड़े पैमाने पर इंटेलिजेंट, पर्सनलाइज्ड और कनेक्टेड अनुभव प्रदान करें। हमारे व्हाट्सऐप बिजनेस सॉल्यूशंस में एआई-आधारित ऑटोमेशन, ओमनीचैनल क्षमताएं, मेटा का बेहतरीन सपोर्ट और सहज सीपीएएएस व सीसीएएएस इंटीग्रेशन शामिल हैं। इससे एमएसएमई 15 मिनट से भी कम समय में शुरुआत ऑनबोर्ड हो सकते हैं, साथ ही बड़े उद्यमों को भी ग्राहकों के साथ जुड़ने में मदद मिलती है। कुल मिलाकर हम कम्युनिकेशन से लेकर एक मजबूत संबंध बनाने के सफर को आसान बना रहे हैं। हम व्यवसायों को अधिक कनेक्टेड, इंटेलिजेंट और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहते हैं।’
पार्टनर कोऑर्डिनेशन और ऑनबोर्डिंग टाइमलाइन से लेकर लागत की योजना बनाने, टेम्प्लेट अप्रूवल और अलग-अलग टीमों के बीच ग्राहकों को एक जैसा अनुभव प्रदान करने तक – व्यवसायों को हर दिन कई तरह के काम संभालने पड़ते हैं। इन सभी कामों को आसान बनाने के लिए वे व्हाट्सऐप की ओर रुख कर रहे हैं।
उनकी इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए, वी के एंटरप्राइज डिवीजन वी बिजनेस लेकर आए हैं व्हाट्सऐप बिजनेस सॉल्यूशंस जो यह हर तरह के छोटे-बड़े व्यवसायों के लिए अपने ग्राहकों के साथ कम्युनिकेशन को ऑटोमेट (स्वचालित) करने, उसे पर्सनलाइज (व्यक्तिगत) बनाने और बड़े पैमाने पर बढ़ाने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि यह सब उसी चैनल के ज़रिए आसानी से हो जाता है जिसे उनके ग्राहक पहले से ही खूब पसंद कर रहे हैं।
सभी आकार के व्यवसायों के लिए डिज़ाइन किया गया, वी बिज़नेस व्हॉट्सऐप एमएसएमई को सरल एवं सहज अनुभव प्रदान करता है, वहीं बड़े उद्यमों के लिए यह एक एकीकृत ओमनीचैनल क्षमता प्रदान करता है।


