नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स सप्ताह के तीसरे दिन की गतिविधियों के साथ-साथ स्थापना दिवस के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन डा. अंजुल गिरी तथा प्रधानाचार्या संजया वालिया ने किया। स्पोर्ट्स सप्ताह की श्रृंखला में बच्चों ने थ्रो बॉल, बैडमिंटन इत्यादि का शानदार प्रदर्शन किया। स्थापना दिवस व बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने सुंदर गायन प्रस्तुत किया। शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों के लिए लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। चेयरपर्सन डा. अंजुल गिरी ने बच्चों की विभिन्न कला प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि स्थापना दिवस केवल अतीत की उपलब्धियों को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि भविष्य में विद्यालय के नैतिक मूल्यों एवं आदर्शों को सदैव आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प भी है।


