नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श्री साईं अकादमी, अमेड़ा-अदीपुर, मवाना रोड, मेरठ में 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के मनोरंजन एवं सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा, उत्साह एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष आकर्षण कक्षा 11वीं एवं 12वीं के बीच आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता रही, जो अत्यंत रोमांचक एवं दर्शनीय रही। विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणा चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन नवीन सर एवं कपिल सर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


