Homeउत्तर प्रदेशमेरठ52 लाख के 221 गुमशुदा मोबाइल स्वामियों को सौंपे

52 लाख के 221 गुमशुदा मोबाइल स्वामियों को सौंपे

नित्य संदेश ब्यूरो

 मेरठ पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगभग 52 लाख रुपये कीमत के 221 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया।

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अपराध अवनीश कुमार के निर्देशन और सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षणाधीन / क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स दीक्षा भौरिया के पर्यवेक्षण में चलाया गया।

पुलिस टीमों ने तकनीकी अभिसूचना व सीईआईआर पोर्टल की सहायता से मेरठ सहित अन्य जनपदों व राज्यों से मोबाइल बरामद किए। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी मोबाइल स्वामियों को सौंपे।

सर्वाधिक बरामदगी सर्विलांस सेल ने की, जिसने 78 मोबाइल बरामद किए। इसके बाद लिसाड़ीगेट से 27, कंकरखेड़ा से 12, लोहियानगर व जानी से 8-8, परतापुर व मुंडाली से 7-7 मोबाइल बरामद हुए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular