
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेरठ के प्रखर ओज कवि विजय प्रेमी ‘शब्द वंशी’ की 75वीं जन्म जयंती के अवसर पर देश-विदेश के प्रतिष्ठित कवियों व महानुभावों ने उन्हें बधाइयां दीं।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित, विश्व प्रसिद्ध ओज कवि डॉ. हरिओम पवार ने प्रेमी जी के लिए विशेष उपहार भेजा, जो प्रसिद्ध कवि सुमेश सुमन के हाथों उनके निवास पर भेंट किया गया।
उपहार पाकर विजय प्रेमी भावुक हो गए और आंखों में आंसू भर लाए। उन्होंने कहा कि यह उपहार किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है और यह उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने डॉ. हरिओम पवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।


