नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एमआईईटी बिजनेस स्कूल की ओर से ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के सहयोग से आयोजित 30वें स्टूडेंट मैनेजमेंट गेम्स (एसएमजी)-2026 का समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के प्रबंधन के विद्यार्थियों ने बिजनेस सिमुलेशन के जरिए अपनी व्यावसायिक समझ, रणनीतिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में एमआईईटी बिजनेस स्कूल की नैना धीमान और निपुण गर्ग की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। एसआरएमएस सीईटी, बरेली की टीम प्रथम उपविजेता रही, जबकि एमआईईटी की ही भाव्या जिंदल, दिव्या रानी, दिविज और दिव्यम मित्तल की टीम ने दूसरा उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों ने एआईएमए स्टूडेंट मैनेजमेंट गेम्स के राष्ट्रीय चरण के लिए भी क्वालीफाई किया है। अब ये टीमें राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने संस्थानों का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस दौरान चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ संजय कुमार सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ संजीव सिंह,हेड बिज़नेस स्कूल डॉ मधुबाला शर्मा ने बधाई दी।


