Homeनित्य संदेश समाचारउज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने इंडस्ट्री में पहली बार एक नई पहल...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने इंडस्ट्री में पहली बार एक नई पहल शुरू की है: उज्जीवन के व्हाट्सऐप बैंकिंग चैनल पर सीधे 900 208 2121 पर सेविंग्स अकाउंट खोलें

नित्य संदेश ब्यूरो

मुरादाबाद। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने आज भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में एक नई पहल की घोषणा की। इसके तहत अब ग्राहक बैंक के व्हाट्सऐप बैंकिंग चैनल 900 208 2121 के माध्यम से सीधे अपना सेविंग्स अकाउंट खोल सकेंगे। इस सुविधा के माध्यम से पात्र नए ग्राहक बिना कोई अलग बैंकिंग ऐप डाउनलोड किए, व्हाट्सऐप के माध्यम से आसानी से अपना बचत खाता खोल सकते हैं।

खाता खोलने की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान और चरणबद्ध है। नए ग्राहक को 900 208 2121 पर ‘Hi’ लिखकर मैसेज भेजना होगा और ‘ओपन सेविंग्स अकाउंट’ (Open Savings Account) विकल्प चुनना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और पैन का सत्यापन किया जाएगा। फिर ग्राहक के सीकेवाईसी या आधार का सत्यापन कर व्यक्तिगत जानकारी स्वतः भर दी जाएगी। इसके बाद ग्राहक अपनी पसंद का सेविंग्स अकाउंट चुनकर उसमें पैसे जमा करेगा और वीडियो केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करेगा। सत्यापन पूरा होने के बाद ग्राहक अपने खाते का इस्तेमाल शुरू कर सकता है। यह नई सुविधा उज्जीवन एसएफबी की उस रणनीति को आगे बढ़ाती है, जिसके तहत डिजिटल बैंकिंग और ग्राहक सेवाओं को ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्राहक पहले से परिचित हैं और जिसे सुरक्षित मानते हैं। व्हाट्सऐप के भीतर ही खाता खोलने और रोजमर्रा की बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराकर बैंक ग्राहकों को बिना किसी नए इंटरफेस को समझे या अलग ऐप इंस्टॉल किए बैंकिंग की सुविधा दे रहा है।

फिलहाल बैंक के 15 लाख से अधिक ग्राहक उज्जीवन एसएफबी के व्हाट्सऐप बैंकिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक बैलेंस की जानकारी, हाल के लेनदेन, अकाउंट स्टेटमेंट, जमा सेवाओं, लोन संबंधी जानकारी, सर्विस रिक्वेस्ट, बैंक शाखाओं और एटीएम की लोकेशन सहित 50 से अधिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। व्हाट्सऐप बैंकिंग बैंक के लिए ग्राहकों को जोड़ने के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में तेजी से उभर रही है। वर्तमान में बैंक के कुल सर्विस रिक्वेस्ट में से 22 फीसदी का प्रबंधन उज्जीवन की व्हाट्सऐप बैंकिंग के जरिए किया जा रहा है। ये आँकड़ें बताते हैं कि किस तरह एक संवाद आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म रोजमर्रा की बैंकिंग सेवाओं के साथ ग्राहकों के साथ बेहतर जुड़ाव बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की अंतरिम सीईओ एवं कार्यकारी निदेशक कैरोल फर्टाडो ने कहा, “नवाचार तभी सार्थक होता है, जब वह ग्राहकों के लिए बैंकिंग को आसान और अधिक सुलभ बनाता है। उज्जीवन की व्हाट्सऐप बैंकिंग सुविधा ग्राहकों को ऐसे प्लेटफॉर्म पर बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर देती है, जो पहले से ही उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। व्हाट्सऐप के माध्यम से सेविंग्स अकाउंट खोलने और डिजिटल ऑनबोर्डिंग की सुविधा शुरू करके हम ग्राहकों को पारंपरिक माध्यमों से आगे बढ़कर अधिक सुविधाजनक, सहज और सुरक्षित बैंकिंग अनुभव दे रहे हैं। बैंकिंग सेवाओं को अधिक समावेशी और ग्राहकों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए हम इस प्लेटफॉर्म को लगातार बेहतर करते रहेंगे।”

भविष्य की योजनाओं के तहत उज्जीवन एसएफबी जेनरेटिव एआई आधारित जवाब, ग्राहकों की जटिल जरूरतों के लिए चरणबद्ध मार्गदर्शन, बहुभाषी संवाद, ग्राहकों की जरूरत के अनुरूप प्रोडक्ट से जुड़ी प्रक्रियाएँ और वॉइस आधारित सहायता जैसी सुविधाओं की संभावनाओं पर भी काम कर रहा है।

उज्जीवन एसएफबी की व्हाट्सऐप बैंकिंग का लाभ कैसे उठाएँ

ग्राहक 900 208 2121 नंबर को अपने मोबाइल में सेव कर व्हाट्सऐप पर ‘हाई’ (Hi) लिखकर मैसेज भेज सकते हैं। इसके बाद वे उज्जीवन एसएफबी की व्हाट्सऐप बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments