HomeUncategorizedसमाजसेवी और कवि हरशरण गोयल सम्मानित

समाजसेवी और कवि हरशरण गोयल सम्मानित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सदर आर्य समाज में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित कवि हरशरण गोयल को सम्मानित किया गया।

सदर आर्य समाज के प्रधान डॉ. समरेंद्र चौधरी ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर ओज के प्रखर कवि विजय प्रेमी भी मौजूद रहे। हरशरण गोयल हमेशा सेवा और दान के कार्यों में आगे रहते हैं। सभी धर्मों के प्रति उनका अगाध स्नेह है। सदर आर्य समाज के विद्यालय श्रद्धानंद शिशु विहार के लिए भी वे वर्षों से निरंतर सहयोग करते आ रहे हैं। अन्य सामाजिक कार्यों में भी वे सक्रिय भागीदारी निभाते हैं और समय-समय पर भंडारा भी लगवाते रहते हैं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular